फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती : तारीखें घोषित होते ही युवाओं में बढ़ी लगन, मैदान पर दिखा रहे दम

विज्ञापन
फोटो- 37- मैदान पर पसीना बहाते पुलिस भर्ती के अभ्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में आरक्षी और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तारीखों का ऐलान होते ही युवाओं में सरगर्मी बढ़ गई है। भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आगामी जून माह में आयोजित की जाएगी। इसको लेकर युवाओं में उत्साह और बेचैनी दोनों बढ़ गई है। लंबे समय से परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों ने अब अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

भर्ती परीक्षा जून में आठ, नौ और दस तारीख को होगी। परीक्षा की तारीखें साफ होने के बाद कोचिंग सेंटरों में क्रैश कोर्स और मॉक टेस्ट की मांग बढ़ गई है। जिले में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां कर रहे युवा कोचिंग और लाइब्रेरियों में अधिक समय बीताने लगे हैं। कोचिंग सेंटर संचालक मुकेश का कहना है कि इस बार प्रतिस्पर्धा कड़ी होने वाली है, इसलिए अभ्यर्थी न केवल सिलेबस पूरा करने बल्कि टाइम मैनेजमेंट पर भी विशेष ध्यान दे रहे हैं।
लिखित परीक्षा के साथ-साथ युवाओं ने शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए भी पसीना बहाना शुरू कर दिया है। भोर होते ही शहरों के मैदान और ग्रामीण इलाकों की सड़कों पर युवा दौड़ लगाते नजर आ रहे हैं। अभ्यर्थियों का भी मानना है कि केवल पढ़ाई ही काफी नहीं है, वर्दी का सपना पूरा करने के लिए शारीरिक रूप से भी फिट रहना अनिवार्य है। फिजिकल एकेडमी संचालक धीरज दीक्षित कहते हैं कि परीक्षा की तारीख आते ही युवाओं में जोश बढ़ गया है। युवाओं ने 12-12 घंटे पढ़ाई करने के साथ सुबह दौड़ का शेड्यूल बना लिया है। इस बार कोई कसर नहीं छोड़नी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें