फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने धमका कर वसूले 11 हजार रुपये

Thu, 18 May 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हरदोई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रगति नगर निवासी युवती ने एएसपी को शिकायती पत्र देकर दो पुलिसकर्मियों पर धमका कर 11 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है। एएसपी ने जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला प्रगति नगर निवासी प्रतिभा पाल पत्नी जयराम ने बुधवार को एएसपी पूर्वी बीसी दुबे को शिकायती पत्र दिया। बताया कि टड़ियावां थानाक्षेत्र के कस्बा में उसने प्लाट लिया था। उसके प्लाट के निकट रिश्तेदार का भी प्लाट है। रिश्तेदार उससे रंजिश मानता है। पीड़िता ने बताया कि 27 अप्रैल को बेटे के साथ प्लाट पर गई थी। इसी दौरान रिश्तेदार आया और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर रिश्तेदार ने पुलिस बुला ली। पुलिसकर्मियों ने उसकी बात सुने बिना ही बेटे को हिरासत में ले लिया।

उसने पुलिसकर्मियों को बताया कि उसक ी दो बेटियां भी पुलिस विभाग में तैनात हैं तो भी सुनवाई नहीं की। कहा कि बेटे के खिलाफ तहरीर मिली है। पीड़िता ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मियों ने उसको धमकाकर 11 हजार रुपये ले लिए। वर्तमान में एक पुलिसकर्मी की तैनाती देहात कोतवाली में कर दी गई है। जबकि दूसरा पुलिसकर्मी वहीं तैनात है। एएसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें