फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के लती किसान का फंदे पर लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रहुला में किसान का शव शुक्रवार की सुबह गांव के बाहर पेड़ पर गमछे के फंदे से लटका मिला। परिजनों का कहना है कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रहुला निवासी सुरेंद्र (46) खेती करता था। गुरुवार की देर रात वह अचानक घर से निकल गया। सुबह गांव के बाहर पेड़ पर गमछे के फंदे से उसका शव लटका मिला।
खेतों की तरफ गए ग्रामीणों ने शव लटका देख परिजनों को सूचना दी।
परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि सुरेंद्र शराब आदि नशे का लती था। इसके चलते उसका मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता था।
इससे परेशान होकर उसने फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार में पत्नी के अलावा चार बेटियां हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि मामला खुदकुशी का है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें