फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 हजार रुपये का इनामी पुलिस की गोली लगने से घायल

विज्ञापन
हरदोई में हरीपुरवा के निकट मुठभेड़ के दौरान मौजूद एसपी आलोक प्रियदर्शी, घायल बदमाश को उठाते पुलि? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई देहात कोतवाली क्षेत्र में हरीपुर ग्रंट के निकट स्थित पुलिया पर बुधवार अपराह्न सवा तीन बजे वाहन चेकिंग के दौरान भाग रहे 20 हजार के इनामी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन

कंधे पर गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। एसपी ने बताया कि बदमाश लूट के कई मामलों में वांछित है। उसके पास से एक बाइक, तमंचा, दो कारतूस और दो खोखे बरामद हुए हैं। बाइक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
हरीपुर ग्रंट के निकट स्थित पुलिया पर देहात कोतवाल राकेश यादव टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का इनामी लखन कंजड़ (22) पुत्र कल्लू कंजड़ निवासी निजामपुर कोतवाली पिहानी बाइक से गुजरता दिखा। पुलिस ने लखन को रोका तो उसने तमंचे से फायर कर दिया।
विज्ञापन

लखन ने हरीपुरवा रोड की ओर बाइक दौड़ा दी। सूचना पर स्वॉट और सर्विलांस सेल की टीम भी मौके पर पहुंच गईं। बाइक से भाग रहे लखन पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इस दौरान कंधे पर गोली लगने से लखन बाइक समेत गिर पड़ा। पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया।
जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। मुठभेड़ की सूचना पर एसपी आलोक प्रियदर्शी और एएसपी पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह भी मौके पर पहुंच गए।
एसपी ने बताया कि फरवरी 2018 में सांडी थाना क्षेत्र के नोनखारा निवासी नवीन सिंह से 1600 रुपये और बाइक की लूट हुई थी। इस घटना में लखन वांछित था। इसके अलावा अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लूट के पांच मामले उसके विरुद्ध दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में 20 हजार के इनामी को लगी गोली
देहात कोतवाली क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान भाग रहा था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें