फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पुणे में चल रहे हॉकी टूर्नामेंट में जिले के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

विज्ञापन
फोटो-44- हॉकी टूर्नामेंट में शामिल होने वाले ​​खिलाड़ी। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
हरदोई। महाराष्ट्र के पुणे में चल रही नौवीं एसएनबीपी ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट में जिले के तीन खिलाड़ी अपना और जनपद का नाम रोशन कर रहे हैं। ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने अभी तक काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस पर हॉकी हरदोई संघ ने खिलाड़ियों के वापस आने पर उनको सम्मानित करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

नौवीं एसएनबीपी ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट अंडर-16 की प्रतियोगिता महाराष्ट्र के पुणे में एक अक्तूबर से शुरू हुई है। सात अक्तूबर तक चलने वाले टूर्नामेंट में पूरे देश के अलग-अलग हिस्सों की 24 टीमों ने भाग लिया है। उत्तर प्रदेश की टीम ने भी टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है। प्रदेश की टीम में हाॅकी हरदोई संघ ने जिले के तीन होनहार खिलाड़ियों को खेलने के लिए भेजा है।
ऋषभ गुप्ता, सूरज और दीपक कुमार ने टूर्नामेंट में अभी तक काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हॉकी हरदोई संघ अध्यक्ष समीर सिंह ने बताया कि तीनों ही खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है। संघ सचिव गोपाल नारायण मिश्रा ने बताया कि संघ का प्रयास है कि खिलाड़ियों को हाॅकी के अलग-अलग टूर्नामेंट में भेजा जाए। बताया कि तीनों खिलाड़ियों के वापस आने पर उन्हें संघ की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें