फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कच्चे माल की आपूर्ति प्रभावित होने से महंगे हुए प्लास्टिक के उत्पाद

विज्ञापन
फोटो-25- सिनेमा रोड पर दुकान पर बिक्री के लिए रखा प्लास्टिक का सामान। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध का असर अब देश में चीजों की कीमतों पर दिखना शुरू हो गया है। खाद्य पदार्थ महंगे होने के साथ ही अब कच्चे माल की आपूर्ति प्रभावित होने से उत्पाद भी महंगे होने लगे हैं। प्लास्टिक के कच्चे माल (पॉलीमर और दाना) की कीमतों में बढ़ोतरी ने प्लास्टिक उद्योग की कमर तोड़ दी है। इसका सीधा असर रसोई से लेकर बच्चों के प्ले-रूम तक पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्लास्टिक दाने की आपूर्ति प्रभावित होने से इनसे बनने वाले उत्पाद की कमी हो गई है। इनमें प्लास्टिक से बनी बाल्टी, केतली, डस्टबिन, रसोई में प्रयोग होने वाली प्लास्टिक की वस्तुएं समेत बच्चों के खेल-खिलौने भी महंगे होने लगे हैं। उत्पादन कम होने से इनके दाम 25 से 30 प्रतिशत तक हो गए हैं। इससे आम आदमी की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। घरों में उपयोग होने वाले प्लास्टिक के बर्तन, टब, ड्रम महंगे हुए हैं और इसका असर शहर से लेकर गांवों में देखने को मिल रहा है।

दुकानदार इमरान खान ने बताया कि 400 रुपये वाली कुर्सी अब 428 रुपये की, प्लास्टिक की 115 रुपये की छह बोतलों का सेट 140 रुपये, 250 रुपये वाला डस्टबिन 280 रुपये में बेचा जाएगा। इस प्रकार 150 रुपये की बाल्टी भी 165 रुपये में बेची जाएगी।
विज्ञापन




किचन से लेकर कंस्ट्रक्शन तक असर



बाजार के जानकारों के अनुसार, प्लास्टिक पाइप, फिटिंग, बाल्टी, टब और किचन के डिब्बों की कीमतों में 30 प्रतिशत तक की वृद्धि हो चुकी है। जो पानी की टंकी पहले 2000 रुपये में मिल रही थी उसकी कीमत अब 3000 से 3500 रुपये के पार हो गई है। भवन निर्माण में इस्तेमाल होने वाले पीवीसी पाइपों के दाम बढ़ने से घर बनाना भी महंगा हो गया है।



खिलौना बाजार भी प्रभावित

महंगाई की मार से खेल-खिलौनों का बाजार भी अछूता नहीं रहा। प्लास्टिक से बनने वाले खेल-खिलौने, झूले और अन्य एजुकेशनल किट्स के दाम बढ़ने से अभिभावकों को अब अधिक जेब ढीली करनी पड़ेगी। व्यापारियों का मानना है कि यदि कच्चे माल की आपूर्ति जल्द सामान्य नहीं हुई तो आगामी त्योहारों के सीजन में ये कीमतें और भी बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें