हरदोई। वर्दी बदलते समय पिस्टल से चली गोली दरोगा के दाहिने हाथ में जा लगी, जिससे वह घायल हो गया। गोली की आवाज से थाने में अफरातफरी मच गई। साथी सीएचसी ले गए, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
दरोगा विनोद शर्मा पाली थाने में तैनात हैं। बुधवार की रात गश्त से लौटकर थाने पर आए थे। जहां वह कमरे के अंदर वर्दी उतर रहे थे। इसी दौरान कमरे में लगी पिस्टल जमीन पर गिर गई, जिससेे पिस्टल से फायर हो गया।
पिस्टल से निकली गोली दरोगा दाहिने हाथ के बाजू में जा लगी, जिससे वह घायल हो गए। थाने में गोली की आवाज से पुलिसकर्मियों में भगदड़ मच गई। पुलिसकर्मी उन्हें सीएचसी ले गए।
जहां पर डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। एसओ संदीप सिंह ने बताया कि वर्दी बदलते समय हादसा हुआ है। लखनऊ में दरोगा का इलाज चल रहा है।