फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिहानी में उत्साह के साथ डाले गए वोट

Thu, 29 Oct 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी (हरदोई)। प्रत्याशी समर्थकों के बीच हिंसक झड़पों के बीच पिहानी में उत्साह के साथ वोट डाले गए। क्षेत्र के पंडरवा किला, वाजिदनगर, नरधिरा, मंसूरनगर, अब्दुल्ला नगर और राभा गांवों में मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह दिखा। इन गांवों में मतदान के दिन मेले का नजारा दिखाई दिया। ज्यादातर मतदान केंद्रों पर दोपहर तक आधे से ज्यादा वोट डाल दिए गए। संवेदन शील और अतिसंवेदनशील बूथों पर पुलिस के साथ कैमरे की भी निगरानी रही।
विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए एक सौ सीटों पर इस बार 715 प्रत्याशी भाग्य आज़मा रहे थे। गुरुवार को बीडीसी की इन एक सौ  सीटों व जिला पंचायत सदस्य पद की चार सीटों पर मतदान शुरू हो गया। पोलिंग बूथों पर अव्यवस्थाएं भी हावी दिखीं। क्षेत्र के सआदतनगर नरधिरा गांव समेत कई बूथों पर प्रकाश की कोई व्यवस्था न होने से कार्मिक मोमबत्ती, टार्च और पेट्रोमेक्स की रोशनी में वोट डलवा रहे थे।

मंसूरनगर समेत कई बूथों पर तो यह व्यवस्थाएं तक नहीं थीं, जिससे कार्मिकोें के साथ मतदाताओं को भी दिक्कतों का सामान करना पड़ा। सुबह तेजी के साथ चले मतदान के सिलसिले पर अचानक शुरू हुई बारिश ने ब्रेक लगा दिए। शाम को बारिश थमने से अंतिम क्षणों के दौरान खासी भीड़ होने लगी थी। ज्यादातर गांवों में लोगों के बीच से अपने परिवार के वोट कटने की शिकायतें सामने आईं। महमूदपुर सरैयां बूथ पर पूरा परिवार ही वोटर लिस्ट से गायब होने पर वोट डालने से वंचित रह गया। वाजिदनगर के एक बूथ पर पीठासीन पर मामूली कमियों पर भी वोट नहीं डालने देने के आरोप लगे। जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, एलआईयू इंस्पेक्टर व स्थानीय कोतवाल समेत तमाम अफसरान चुनाव में सक्रिय रहकर हालात पर नजर गड़ाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें