फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में अंतिम चरण में 58.91 फीसदी मतदान

Thu, 29 Oct 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम चरण का मतदान गुरुवार को छुटपुट मामलों को छोड़ शांति पूर्ण हुआ। जिलाधिकारी रमेश मिश्रा ने बताया कि आज 58.91 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।जिले में भरखनी, शाहाबाद, टोडरपुर व पिहानी ब्लाक क्षेत्र में 389 बीडीसी तथा जिला पंचायत सदस्य की 16 सीटों के लिए गुरुवार को मतदान हुआ। सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की कतारें लग गई। दोपहर मेें कुछ केंद्रों के बाहर हुए विवाद के कारण अफरा-तफरी रही लेकिन अफसरों ने मौके पर जाकर हालात को काबू में कर लिया। इस दौरान
विज्ञापन


जिलाधिकारी रमेश मिश्रा, एसपी उमेश कुमार सिंह, प्रेक्षक अरविंद कुमार सिंह, सीडीओ विजय गुप्ता, एडीएम लक्ष्मी शंकर सिंह , एसडीएम अशोक शुक्ला समेत अधिकारी मतदान केंद्रों का जायजा लेते रहे।

पहले चरण में मतदान 61.59 रहा था तो दूसरे चरण में यह गिरकर 58.14 पर आ गया था। जबकि तीसरे चरण में यह बढ़कर 61.68 फीसदी रहा तो चौथे चरण में मतदान प्रतिशत गिरकर 58.91 फीसदी पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें