फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिहानी माइनर से सई नदी में पहुंचा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियावां। ब्लॉक क्षेत्र के कई गांवों की सीमा से होकर गुजरी सई नदी की बदहाली और पानी सूखने की खबर को जिम्मेदारों ने गंभीरता से लिया है। पिहानी माइनर से पानी छोड़कर सूखी सई को जीवनदान दिया गया है। लोगों में इससे खुशी है।
विज्ञापन

पिहानी ब्लॉक के सबरदा, हरियावां ब्लॉक के उतरा, कोरिगवा, शाहपुर, देवरिया, कायपुर, कासियापुर, चिरैयाझला समेत कई गांवों से होकर सई नदी गुजरी है। इसमें इस बार अप्रैल में ही पानी सूख गया था।
नदी में पानी सूखने की खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसमें पिहानी माइनर के आगे डगरहा गांव में पुलिया का निर्माण होने से पानी रोकने का जिक्र किया था। मुहिम से ग्रामीण भी जुड़ते गए। खबर को संज्ञान में लेकर नगर विभाग पिहानी के जेई अमित कुमार ने माइनर में पानी छोड़ा। बुधवार को सबरदा के ग्रामीणों ने माइनर का पानी सई नदी में छोड़ दिया। नदी में पानी छोड़ने से इसके किनारों पर बसे गांवों के किसानों में खुशी है। मवेशियों को भी गर्मी में पीने के लिए पानी मिल सकेगा।
विज्ञापन

सई नदी को जीवनदान देने की मुहिम की उतरा निवासी राजीव सिंह, कसियापुर निवासी नीलेश, देवरिया निवासी मुन्नूलाल निवासी देवरिया और अकबरपुर निवासी मायाराम ने सराहना की है। उनका कहना है कि अमर उजाला के प्रयास से ही नदी में पानी लाने का रास्ता मिला। इससे गांवों के मवेशियों को भी पानी मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें