फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से मासूम की मौत,मां ने काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डही स्थित पोल्ट्री फार्म के अंदर खेल रहे मासूम को पिकअप ने टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाने तक उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत पर परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा कर दिया। पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बानेकुइंया निवासी राजू ढही गांव स्थित पोल्ट्री फार्म पर मजदूर है। वहीं पत्नी कालिंद्री व पांच बच्चों के साथ रहता है। रविवार शाम उसका बेटा निल कुमार (2) फार्म के अंदर खेल रहता था।
इसी दौरान चूजे लेकर आई पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए। चिकित्सक ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से दुखी कालिंद्री ने परिजनों संग हंगामा शुरू कर दिया। रेलवेगंज चौकी प्रभारी बृजेश सिंह ने परिजनों को समझाया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर चले गए। बेनीगंज प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें