फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पिकअप ने मारी ट्रैक्टर को टक्कर, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी। नगर में सांडी तिराहा के पास केला लदी पिकअप और ट्रैक्टर-ट्राॅली की बुधवार शाम सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर तीन टुकड़ों में बंट गया। ट्रैक्टर पर सवार चचेरे भाइयों समेत चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद चालक पिकअप को मौके पर छोड़कर भाग गया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

अरवल थाना क्षेत्र के नंदपुरा निवासी नीरज (35) खेती करते हैं। बुधवार को वह ट्रैक्टर ट्राॅली से धान लेकर सांडी मंडी गए थे। उनके साथ चचेरे भाई सुधीर (30) भी थे। धान बेचकर मंडी से निकले चचेरे भाइयों को हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के भदार निवासी लालू (35) और सकटे (35) मिल गए। नीरज के मुताबिक, वह खुद ट्रैक्टर चला रहे थे। सुधीर ट्रैक्टर पर बैठा था, जबकि लालू और सकटे ट्राॅली पर बैठ गए थे। मंडी से निकलकर तिराहा के पास चौधरी धर्मकांटा के निकट कानपुर की तरफ से आ रही पिकअप ने सीधी टक्कर मार दी। घटना में ट्रैक्टर ट्राॅली पर सवार चारों लोग घायल हो गए। चारों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें