फोटो-18-सवायजपुर सीएचसी पर बिलखते मृतक के पिता ओम प्रकाश व मां रामबेटी। संवाद
फोटो-19-दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को हटाती क्रेन। संवाद
फोटो-संजू। स्रोत परिजन
- बिल्हौर कटरा मार्ग पर खम्हरिया गांव के पास चालक को झपकी आने से हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
सवायजपुर। चालक को झपकी आ जाने से अनियंत्रित हुई पिकअप सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में बिल्हौर कटरा मार्ग पर बुधवार सुबह हुई घटना में चालक की मौत हो गई। चालक पिकअप में केमिकल लादकर फरीदाबाद से हरदोई जा रहा था।
मूलरूप से कासगंज जनपद के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के तरसी निवासी संजू मिश्रा (37) खुद का पिकअप चलाता था। पिछले कुछ समय से वह बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में स्थित गायत्री हनुमान मंदिर के पास रहता था। मंगलवार की शाम को वह हरियाणा के फरीदाबाद से पिकअप में केमिकल लादकर हरदोई के लिए निकला था।
बुधवार की सुबह लगभग साढ़े पांच बजे बिल्हौर-कटरा मार्ग पर खम्हरिया गांव के पास संजू को झपकी आ गईं। इसके कारण पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चांदनी के पेड़ से टकरा गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने संजू को किसी तरह बाहर निकलवाकर सीएचसी सवायजपुर भेजा। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। थानाध्यक्ष प्रेम सागर सिंह ने बताया कि चालक को झपकी आने के कारण घटना हुई है। क्रेन की मदद से पिकअप को हटवाकर थाने में खड़ा करा दिया गया है। मृतक के पिता ओम प्रकाश ने बताया कि संजू के परिवार में पत्नी पूजा और दो बच्चे हैं।