फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। कटियारी क्षेत्र के पलिया गांव स्थित विद्युत उपकेंद्र से हो रही अघोषित कटौती से लोग खासे परेशान हैं। रात में लोगों की नींद पूरी नहीं हो रही है।
विज्ञापन

कटियारी क्षेत्र की पलिया उप केंद्र से 30,000 विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति के लिए पांच फीडर हैं। चौसार खद्वीपुर, धर्मपुर सेमरिया, शहीद स्मारक हरपालपुर, टाउन फीडर से ओवरलोड के कारण कई घंटे विद्युत कटौती की जा रही है। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली देने का वादा कर रही है लेकिन उपभोक्ताओं को चिलचिलाती गर्मी में 10 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। उमस भरी गर्मी व मच्छरों के कारण लोगों की नींद पूरी नहीं हो रही है।
हरपालपुर कस्बा निवासी बद्री चौहान ने बताया कि चिलचिलाती गर्मी में भी विद्युत आपूर्ति न मिलने से बच्चों की पढ़ाई में परेशानी हो रही है। अरवल गांव निवासी धर्मेंद्र पाल ने बताया कि गर्मी में भी महज 10 घंटे बिजली मिल रही है। रात में सोना दुश्वार हो रहा है। धानियामऊ गांव निवासी अभिषेक दीक्षित ने बताया कि अघोषित बिजली कटौती के चलते काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पलिया विद्युत उपकेंद्र के एसएसओ अतुल बाजपेई ने कहा कि मन्नापुरवा से रोस्टिंग के कारण समस्या है। जल्द ही समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें