पाली व पिहानी में अधिकारियों ने कोरोना निगरानी समिति की बैठक कर समिति के पदाधिकारियों को उनके दायित्व बताए गए।
कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिए यह आवश्यक है कि बाहर से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जांच की जाए।
पाली प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता ईओ अवनीश कुमार शुक्ला ने की।
कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए बाहर से आने वाले हर व्यक्ति पर समिति के माध्यम से नजर रखी जाएगी।
अगर आसपास का कोई भी व्यक्ति गैर जनपद व गैर प्रांत से आया है तो इसकी सूचना अविलंब अधिकारियों को दें। कहा कि जिन लोगों के पास एंड्रायड फोन हैं, उनके फोन में आरोगय सेतु भी डाउन लोड कराई जाए।
बैठक में लेखपाल प्रमोद मिश्रा, कमलांशु मिश्रा, सभासद, एएनएम, आशा व आंगनाबाड़ी कर्मचारी आदि मौजूद रहीं।
पिहानी प्रतिनिधि के अनुसार बाहर से आने वाले लोगों पर नजर रखने के लिए कोरोना निगरानी समितियों का गठन किया गया है।
ईओ अहिबरन लाल ने शनिवार को कई वार्डों में सभासदों की अध्यक्षता वाली निगरानी समितियों की बैठकें की। ईओ ने बताया कि नगर के समस्त 25 वार्डों में निगरानी समिति बनाई गई है।
सभासद की अध्यक्षता वाली समिति मेें आंगनबाड़ी कर्मचारी, एएनएम, पुलिस, राजस्व कर्मी, प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक व कोटेदारों को शामिल किया गया है। ईओ ने बताया कि मोहल्ला छिपीटोला, मिश्राना, भाटनटोला, निजामपुर- कटरा बाजार, लोहानी व मुरीदखानी आदि में समिति के सदस्यों के साथ बैठ कर उन्हें उनके कार्य व दायित्व बताए गए हैं।
समिति का यह दायित्व होगा कि वह बाहर से आने वाले वाले प्रवासी श्रमिकों के बारे में अधिकारियों को सूचित करेंगे। बैठक में गोपाल कृष्ण, अरुण कुमार, सभासद, आंगनबाड़ी कर्मचारी, एएनएम व कोटेदार आदि मौजूद रहे।