हरदोई। रामेश्वरम से चलकर अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर में स्थापित होने वाले 613 किलो के घंटे को साथ लेकर चल रही राम रथ यात्रा सोमवार सुबह हरदोई बाबा मंदिर परिसर पहुंची। इस दौरान मंदिर परिसर जय श्री राम के नारों से गूंज उठा।
बाबा मंदिर में यात्रा पहुंचने के बाद सबसे पहले पंच धातु से निर्मित 613 किलो के घंटे का पूजन किया गया। यात्रा में शामिल ट्रक को चलाकर ले जाने वाली आयरन लेडी राज लक्ष्मी ने बताया कि रामेश्वरम से चलकर देश के 10 प्रदेशों से होते हुए ये यात्रा अयोध्या पहुंचेगी। इस दौरान लीगल राइट्स उत्तर प्रदेश के ज्वाइंट सेक्रेटरी निहाल श्रीवास्तव ने राज लक्ष्मी के साथ बाबा मंदिर में घंटे के पूजन में सहभागिता निभाई।
बाबा मंदिर संचालन समिति की ओर से जीतेश दीक्षित ने यात्रा का स्वगात करने के बाद पुजारियों के साथ पूजन कराया। पूजन में मंदिर संचालक कृष्ण अवतार दीक्षित, प्रीतेश दीक्षित, अनुराग दीक्षित, श्याम श्रीवास्तव, निहाल श्रीवास्तव, संजय सिंह, शोभना सिंह मौजूद रहीं।