फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: भीषण सर्दी से ठिठुरे लोग, दोपहर तक छाए रहे बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कड़ाके की सर्दी से फिलहाल राहत मिलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। लगातार धूप के दर्शन नहीं हो पा रहे हैं। बुधवार को दोपहर बाद कुछ देर के लिए धूप निकली लेकिन सर्द हवाएं चलती रही। जिससे दिनभर ठिठुरन बनी हुई है। शीतलहर और ठंडी हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है और लोग अलावा जलाकर राहत पाने की कोशिश करते नजर आए।
विज्ञापन

जनपद में कड़ाके की सर्दी का दौर लगातार जारी है। बुधवार को भी सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। लोगों को सूर्यदेव के दर्शन तक नहीं हो सके। हालांकि बादल छाए रहने की वजह से अधिक गलन का अहसास तो नहीं हुआ, लेकिन दोपहर बाद बादलों में कुछ कमी हुई और सूर्य देव दिखाई दिए। इसी बीच छह किमी प्रति घंटें की रफ्तार से चली सर्द हवाओं ने लोगों को ठंडक का अहसास कराया। धूप भी अधिक देर तक नहीं रह सकी और फिर से बादल छा गए।
बाहर लोगो ने अलावा जलाकर और घरों में हीटर व ब्लोवर के सहारे सर्दी से बचाव किया। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज होकर 14.5 डिग्री सेल्सियस पर रही और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। दृश्यता 200 से 300 मीटर और आर्द्रता सुबह 86 प्रतिशत और शाम को 81 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें