फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की नीतियों से हर वर्ग परेशान: अवनिकांत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर में समाजवादी पार्टी के जिला सचिव और पंचनद संयोजक अवनिकांत वाजपेयी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है, सरकार पूंजीपतियों की पोषक है। उसकी गलत नीतियों के कारण ही समाज का हर वर्ग परेशान है। यह बात अवनिकांत वाजपेयी ने शनिवार को कोल्ड स्टोरेज कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही।
विज्ञापन

जिला सचिव अवनिकांत बाजपेई ने कहा भाजपा सरकार को गरीब, मजदूर व किसानों की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। कहा कि सरकार ने भले ही धान और गेहूं की समर्थन मूल्य 1900 रुपये से अधिक निर्धारित कर दिया है, लेकिन आज भी किसानों की धान व गेहूं की उपज अधिकतम 15 सौ रुपये क्विंटल के हिसाब से बिक रही है। कृषि बिल के माध्यम से सरकार किसानों का हक मारकर पूंजीपतियों को मालामाल करने की कोशिश में लगी है।
अवनिकांत वाजपेयी ने कहा कि जनता अच्छी तरह जान चुकी है कि उसका हित सिर्फ सपा में ही सुरक्षित है। डॉ. वाजपेई ने अर्जुनपुर पुल को लेकर पूर्व में की गई घोषणों का मामला भी उठाया। कहा कि विधायक सांसद से लेकर सरकार के उप मुख्यमंत्री तक की घोषणाएं पूरी तरह हवा हवाई साबित हुई हैं। इस मौके पर अनुपम मिश्रा, विवेक मिश्रा व राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें