फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाभार्थी की मौत के बाद भेजी आवासीय योजना की किस्त, निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई में आवासीय योजना के तहत चयनित लाभार्थी की मौत के बाद उसके आवास निर्माण के लिए ग्राम सचिव ने दूसरी किस्त की मांग विभाग से कर दी। खाते में भेजी गई किस्त को आहरित भी कर लिया गया। लगभग पांच वर्ष पुराने मामले में अब संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी (वीडीओ) को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

सपा शासनकाल में लोहिया आवास योजना का संचालन किया गया था। इस योजना के तहत टड़ियावां विकास खंड की ग्राम पंचायत गढ़ी निवासी भगाना पत्नी पोहप को पात्र चयनित किया गया था। उसके बैंक खाते में आवास निर्माण के लिए पहली किस्त भी भेजी गई। पांच जून 2015 को भगाना की मौत हो गईं। उसकी मौत होने के बावजूद तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी जितेंद्र कुमार गुप्ता ने उसकी पहली किस्त का उपभोग पूरा दर्शाते हुए दूसरी किस्त की मांग कर दी।
दूसरी किस्त भी अधिकारियों ने ग्राम सचिव की आख्या पर मृत भगाना के बैंक खाते में भेज दी। इसका आहरण भी भगाना के खाते से कर लिया गया। जबकि आवास अधूरा ही पड़ा रहा। पूरे प्रकरण की जांच चार वर्ष से चल रही थी और इसमेें तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी जितेंद्र गुप्ता को दोषी भी माना गया था।
विज्ञापन

अब सख्त रुख दिखा जिला पंचायत राज अधिकारी गिरीश चंद्र ने टड़ियावां विकास खंड में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी जितेंद्र कुमार गुप्ता को निलंबित कर दिया है। इस प्रकरण की विस्तृत जांच के लिए बेंहदर के एडीओ पंचायत को नियुक्त किया गया है। निलंबन के दौरान जितेंद्र गुप्ता टड़ियावां ब्लाक मुख्यालय से संबद्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें