दो दिन हुई रिमझिम बारिश के बाद गुरुवार को निकली तेज
धूप और उमस से लोग बेहाल हो गए। दोपहर बाद बादलों के बीच सूरज की लुकाछिपी
हुई, पर गर्मी से राहत नहीं मिली।
इसके चलते आज का न्यूनतम तापमान 23
डिग्री व अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से चली पुरवा
हवाओं ने वातावरण में उमस का प्रतिशत काफी बढ़ा दिया, जिससे लोग पसीना
पसीना रहे। हालांकि, दोपहर बाद बदली छाने से बारिश की उम्मीदें बढ़ीं, पर
बारिश नहीं हुई।
कभी धूप कभी बदली से उमस और बढ़ गई। पूरे दिन बादलों एवं
धूप के बीच प्रतिस्पर्धा रही। कभी बादल तो कभी तेज धूप से रही, जिससे उमस
भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। मौसम वेधशाला के प्रभारी जयशंकर मिश्र ने
बताया कि बताया कि पुरवा हवाओं से गुरुवार को वातावरण में काफी उमस रही और
लोग परेशान रहे।
बताया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा अबकी तापमान का स्तर करीब 2
डिग्री सेल्सियस कम चल रहा है। इसके बाद भी लोगों को पुरवा हवाओं एवं
बूंदाबांदी से बनने वाली उमस से परेशान होना पड़ रहा है।