हरदाेई। जिले के गणेश पंडालों में बारिश भी भक्ताें की श्रद्धा के आगे फीकी पड़ गई। बारिश के दौर में भी भक्त गजानन की भक्ति में लीन दिखे। गणेश पंडालों में भजन संध्या में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। गायकों ने भजनों के माध्यम से ईश्वर की महिमा को सुनाया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी प्रतिभागियों ने हुनर दिखाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
श्री विनायक समिति द्वारा अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित गणेश महोत्सव में बुधवार देर शाम को भजन गायिका अंजली द्विवेदी ने श्याम कीर्तन कर भक्तों को अभिभूत कर दिया। महोत्सव की शुरूआत अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने गजानन का पूजन कर किया। अविनाश चंद्र गुप्ता, शील गुप्ता, उदय अग्रवाल, अवध बिहारी मिश्र, अमलेंद्र नाथ मिश्रा ने कलाकारों को सम्मानित किया। त्रयोदश गजानन सेवा समिति में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित हुआ। चिकित्सक डॉ. जेके वर्मा, डॉ. अजय अस्थाना, डॉ. नवीन सक्सेना, डॉ. आलोक सिंह, डॉ. ब्रह्म प्रकाश, डॉ. सौरभ दयाल, डॉ. तिरुपति आनंद, डॉ. रवि दत्त मिश्रा, डॉ. शिवम गुप्ता और डॉ. अंजलि द्विवेदी ने रोगियों की जांच कर निशुल्क औषधि वितरण भी किया।
वहीं, देर शाम रिया बृजवासी ने भजन से भक्तों को भाव विभोर कर दिया। नृत्य व गायन प्रतियोेगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। श्री मंगलमूर्ति सेवा समिति के गणेश महोत्सव में कृपालु साधक डाॅ. राजेंद्र दत्त मिश्र ने गणेश महिमा का बखान किया। उनके उपदेशों को सुनकर भक्त मंत्रमुग्ध हो गए। संजू गुप्ता, डब्बू रस्तोगी, रवी गुप्ता, पिंटू गुप्ता, शिवम गुप्ता मौजूद रहे। श्री सिद्धी विनायक मराठा मंडल में पूजन-अर्चन कर गजानन की स्तुुति की गई।
बिलग्राम। नगर में सुभाष पार्क में आयोजित गणेश महोत्सव में बुधवार रात गणपति की महाआरती के साथ महाभोग लगाया गया। दो क्विंटल 51 किलो मिठाई से गजानन को भोग लगाकर प्रसन्न किया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम व भजन प्रस्तुत किए गए। आयोजक मंडल में प्रमुख रूप से ज्ञानू मिश्रा, परमाई लाल यादव, कौशलेंद्र सिंह, नीरज प्रदीप यादव मौजूद रहे।
कछौना। श्री सोमेश्वर सेवादार समिति के गणेश महोत्सव में मूर्ति विसर्जन बुधवार शाम को किया गया। भव्य शोभायात्रा निकाल भक्तों ने सजल नेत्रों से गणेश जी को विदा किया। शोभायात्रा गोल बिल्डिंग से शुरू होकर शारदा नहर तक गई। भक्तों ने एक दूसरे पर अबीर गुलाल डालकर बप्पा को विदा किया। शोभायात्रा मे नगर पंचायत अध्यक्ष राधा रमण उर्फ पंकज शुक्ला की अगुवाई मे बबलू गुप्ता, अनूप सिंह, अनूप गुप्ता, बराती व रवि गुप्ता मौजूद रहे।
सांडी। श्री सिद्धि विनायक सेवा समिति के तत्वावधान में बाबा कमलेश्वर नाथ मंदिर सतमठिया में चल रहे गणेश महोत्सव में बुधवार देर शाम को विद्यानंद कुशवाहा ने सपत्नीक गजानन की आरती की। सोनू पाठक, कुलदीप द्विवेदी आदि रहे। माेहल्ला सरायमुल्लागंज में कलाकारों ने गणेश पूज़न व आरती करके देर रात तक झांकियों की प्रस्तुति करके गीतों के माध्यम से जन समुदाय को मंत्रमुग्ध किया। लाल जी देवल, तनु देवल, पंकज देवल व रामशंकर देवल मौजूद रहे।
पिहानी। भारतीय विद्यालय के पास स्थित चबूतरे पर स्थापित गणेश प्रतिमा का गुरुवार सुबह रिशु वैश्य ने सपत्नीक पूजन किया। यहां सुबह व शाम भक्तों ने आरती व पूजन किया। गुरुवार शाम महाआरती व छप्पन भोग लगाए गए। गुुंजन रस्तोगी, विमलेश, मोहित व रवि आदि उपस्थित रहे। उधर बाबा मंशानाथ सेवा समिति की ओर से मिश्राना में जारी गणेशोत्सव में रामचरित मानस का पाठ किया गया। सुबह-शाम आरती व पूजन किया गया।