फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: उमस व चिपचिपी गर्मी से लोग बेहाल, दो डिग्री तापमान बढ़ा

विज्ञापन
फोटो-14- धूप में स्कूटी पर गमछा ओढ कर जाते युवक। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। गर्मी व उमस से लोगों को निजात नहीं मिल रही है। शनिवार को भी पूरे दिन लोग उमस व चिपचिपी गर्मी से परेशान हुए। शुक्रवार से शनिवार को दिन व रात के तापमान में दो डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। अगले दो दिन में आसमान में बादल छाए रहने व बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह उमस भरी रही। इसके बाद पूरे दिन लोग आसमान में बादल छाए रहने और बीच-बीच में तेज धूप निकलने के कारण चिपचिपी गर्मी से बेहाल रहे। वेधशाला प्रभारी आरसी वर्मा के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री रहा, जो शुक्रवार से दो डिग्री अधिक रहा। सुबह आर्द्रता 88 और शाम को 62 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई। पूरे दिन चार किलोमीटर की रफ्तार से पुरवा हवा चलती रही। इससे चिपचिपी गर्मी से राहत नहीं मिली। वेधशाला प्रभारी के अनुसार अगले दो दिन बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें