फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहनत, मेधा, मेरिट और चरित्र का कोई विकल्प नहीं : अनुनय झा

विज्ञापन
फोटो-01- अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम में सम्मानित मेधावियों के साथ मौजूद डीएम अनुनय झा। स
विज्ञापन
हरदोई। अमर उजाला भविष्य ज्योति-2026 में सम्मान पाकर जिले की मेधा चार चांद लगे। जिलाधिकारी अनुनय झा ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया। विद्यार्थियों को सफलता का मूल मंत्र दिया। कहा कि जीवन में मेहनत, मेधा, मेरिट और चरित्र का कोई विकल्प नहीं होता। सफलता केवल अंकों से तय नहीं होती, बल्कि व्यक्ति का व्यवहार, सोच और चरित्र भी उसकी पहचान बनाता है।
विज्ञापन

जेके रिसॉर्ट में शनिवार को अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि चरित्र का वास्तविक अर्थ यह है कि व्यक्ति की जुबान पर जो हो, वही उसके दिल और दिमाग में भी होना चाहिए। व्यक्ति को दिखावा और दोहरे व्यवहार से बचना चाहिए। समाज और जीवन में आगे बढ़ने के लिए ईमानदारी और पारदर्शिता अहम गुण हैं। विद्यार्थियों से कहा कि आज प्रतिस्पर्धा के दौर में नंबर वन बनने की होड़ बढ़ रही है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आगे बढ़ने के लिए किसी दूसरे को नीचा दिखाया जाए। सफलता का रास्ता दूसरों को पीछे धकेलकर नहीं, बल्कि अपनी क्षमता और मेहनत के बल पर तैयार होता है।
कहा कि किसी विद्यार्थी को केवल प्राप्त अंकों के आधार पर नहीं परखना चाहिए। हो सकता है कि किसी छात्र ने 75 प्रतिशत या उससे कम अंक प्राप्त किए हों, लेकिन उसके पीछे कई सामाजिक, आर्थिक या पारिवारिक परिस्थितियां हो सकती हैं। इसलिए अंकों में नहीं, भाव में तौलने की जरूरत है। समाज में दयालुता और संवेदनशीलता का होना भी उतना ही आवश्यक है। विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि किसी भी समस्या या आवश्यकता के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं। यदि छात्र अपनी समस्याओं और मांगों को बिना झिझक समय रहते साझा करेंगे तो उनके समाधान की संभावना भी अधिक होगी। विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. अरविंद पाठक ने कहा कि विद्यार्थियों को मेहनत और लगन से पढ़ाई ही नहीं भविष्य में सफलता के लिए सभी काम करने चाहिए। संचालन साहिल और मनीष मिश्रा ने किया।

कार्यक्रम में इनका रहा सहयोग
अमर उजाला भविष्य ज्योति-2026 का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार, कॉन्सेप्ट ग्रुप और सेंच्यूरियन डिफेंस एकेडमी और नॉलेज पार्टनर एक्सिस कॉलेज के सहयेाग से किया गया। इसके अलावा सहयोगी के रूप में सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल, एपीएस पब्लिक स्कूल सांडी एवं माधोगंज, ओआर कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल अतरौली, जीविका ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस भरावन, न्यू हाइट्स स्कूल, महाराजा हरिश्चंद्र डिग्री कॉलेज एवं हायर एजुकेशन सवायजपुर, डॉ. हरिशंकर मिश्रा ग्रुप ऑफ कॉलेजेज मलिहामऊ, निर्मला इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, द कैम्ब्रिज स्कूल, श्री रामलाल सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सदरपुर, फूलचंद्र गारमेंट्स, बाल विद्या भवन पब्लिक स्कूल, ज्ञान स्थली इंटर कॉलेज हरपालपुर, जीनियस पब्लिक स्कूल हरपालपुर, गुरुकुल कॉलेजिएट हरपालपुर, डीपीएसडी पब्लिक स्कूल बिलग्राम शामिल रहे।

फोटो-01- अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम में सम्मानित मेधावियों के साथ मौजूद डीएम अनुनय झा। स

फोटो-01- अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम में सम्मानित मेधावियों के साथ मौजूद डीएम अनुनय झा। स

फोटो-01- अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम में सम्मानित मेधावियों के साथ मौजूद डीएम अनुनय झा। स

फोटो-01- अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम में सम्मानित मेधावियों के साथ मौजूद डीएम अनुनय झा। स

फोटो-01- अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम में सम्मानित मेधावियों के साथ मौजूद डीएम अनुनय झा। स

फोटो-01- अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम में सम्मानित मेधावियों के साथ मौजूद डीएम अनुनय झा। स

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें