फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में सराहनीय कार्य करने वाले किए गए सम्मानित

विज्ञापन
फोटो-8-जेके पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। रविवार को शहर की आवास विकास कालानी में स्थित जेके पब्लिक स्कूल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कोरोना काल के दौरान सेवा संबंधी सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर आईजी रेलवे एसके सिंह ने कहा कि जो कार्य कोरोना संक्रमण काल में पारिवारिक लोग नहीं कर पाए वह कार्य पुलिस कर्मियों और चिकित्सकों ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेलवे के आईजी एसके सिंह ने कहा कि कोरोना के भयावह समय में चिकित्सकों और पुलिस कर्मियों ने बेहतरीन कार्य किया। बड़ी संख्या में चिकित्सक और पुलिस कर्मी सेवा कार्यों के दौरान कोरोना की चपेट में आकर दिवंगत भी हुए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रस्तुतियां भी दीं।
महाभारत कालीन कथा का वर्णन करते हुए विद्यार्थी युवराज सिंह ने काव्य पाठ किया। ओज के राष्ट्रीय कवि वेदव्रत वाजपेयी ने भी काव्यपाठ किया। विद्यार्थियों की ओर से कोरोना संक्रमण के बचाव के तरीकों पर बनाए गए पोस्टर और पेंटिंग का अवलोकन किया।
विज्ञापन

इस दौरान स्कूल के प्रबंधक राजीव मोहन अवस्थी, नेहरू युवा केंद्र की प्रतिभा वर्मा, डॉ. हेमंत राजपूत, डॉ. मनोज सिंह आदि मौजूद रहे। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनिल कुमार यादव, सीओ सिटी विकास जायसवाल के अलावा 16 निरीक्षकों, 12 उपनिरीक्षकों, दो दीवान, चार सिपाही और तीन महिला सिपाही को सम्मानित किया गया।

फोटो-9-उपनिरीक्षक राहुल सिसौदिया को सम्मानित करते आईजी रेलवे एसके सिंह। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें