फोटो-05- गेहूं की बालियां खरीदते लोग। संवाद
फोटो-06- मेडिकल काॅलेज परिसर में रंग खेलते स्वास्थ्य कर्मचारी। संवाद
फोटो-07- सिनेमा रोड पर नमकीन खरीदते लोग। संवाद
फोटो-08- सिनेमा रोड पर सजी पिचकारियां खरीदने को पसंद करते बच्चे और उनके अभिभावक। संवाद
फोटो-09- सदर बाजार में गुझिया खरीदते लोग। संवाद
होली पूजन के लिए लोगों ने खरीदी गेहूं की बालियां, कर्मचारियों ने लगाया रंग-गुलाल
- खरीदारों की आमद से बाजार में दुकानों पर रही रौनक
- जरूरत के अनुसार लोगों ने की खरीदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। रंगों के त्योहार होली पर आज (शुक्रवार को) रंग खेला जाएगा। कार्यालयों में अवकाश के कारण कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया। होली पूजन के लिए लोगों ने गेहूं की बालियों की खरीदारी की। खरीदारों की आमद से बाजार में दुकानों पर रौनक रही। लोगों ने जरूरत के हिसाब से सामग्री की खरीदारी की। बाजार में खुली गुझिया और नमकीन की भी दुकानें सजी रहीं।
होली पर बाजार में भीड़-भाड़ रही। गांव के किसानों ने होली के त्योहार पर पूजन के लिए आवश्यक गेहूं की बालियों की बाजार और गली-मोहल्लों में बिक्री की। लोगों ने भी परिवार के सदस्यों के हिसाब से गेहूं की बालियों की खरीदारी की। रंग, अबीर-गुलाल और पिचकारी की दुकानों पर भी बच्चों के साथ अभिभावक पहुंचे। बच्चों को पसंद की पिचकारी दिलाईं। लोगों ने नाश्ता की सामग्री की भी खरीदारी की।