फोटो-16- खुशी। स्रोतः परिजन
फोटो-17- घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण। संवाद
- अतरौली थाना क्षेत्र की घटनासंवाद न्यूज एजेंसी
भरावन। बाबा के साथ होली की खरीदारी कर वापस जा रही बच्ची की ट्राली के पहिए से कुचलकर मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अतरौली थाना क्षेत्र के पड़री निवासी किशनपाल उर्फ केशन खेती करते हैं। अपनी पोती खुशी (8) के साथ वह बाइक से बृहस्पतिवार को हत्याहरण में होली की खरीदारी के लिए लगे बाजार गए थे। घरेलू इस्तेमाल की सामग्री खरीदकर बोरी में रख ली थी। केशन बाइक चला रहे थे और खुशी पीछे बैठी थी। दोनों के बीच में सामान से भरी बोरी रखी थी।
महगवां मीना बाजार मार्ग पर पड़री मोड़ के पास गांव की तरफ से ट्रैक्टर ट्राली आ रही थी। इस पर केशन ने बाइक रोक ली। बाइक पर रखी बोरी ट्राली से छू गई और इसके कारण बोरी पकड़कर बैठी खुशी सड़क पर गिर गई। ट्राली का पहिया उसके ऊपर से निकल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली लेकर मौके से भाग निकला। मृतका तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी थी। कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के बाबा ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।