फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन स्थायी करने को कर्मियों का धरना

Fri, 06 Feb 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत विभाग में वर्ष 2000 से सेवारत कर्मियों को स्थायी पेंशन देने की मांग करते हुए गुरुवार को कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। विद्युत कर्मचारी संयुक्त समिति के तत्वावधान में विद्युत वितरण खंड द्वितीय के कार्यालय पर धरने पर बैठे कर्मचारियों ने मांगों को पूरा न करने पर विस का घेराव करने तथा भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


विद्युत कर्मचारी संयुक्त समिति लखनऊ के आह्वान पर गुरुवार को जनपद के बिजली कर्मचारियों ने भी धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में पहुंचे प्रांतीय नेताओं ने कर्मियों को मांगों को लेकर आंदोलित रखने की अपील की। विद्युत मजदूर पंचायत के अतिरिक्त महामंत्री राम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि राज्य विद्युत परिषद की बहाली दोबारा की जाए।

उपाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने कहा कि वर्ष 2000 से विभाग में सेवारत कर्मचारी को स्थायी पेंशन का लाभ दिया जाए। प्रचार मंत्री जलील अहमद ने कहा कि विद्युत विभाग में ठेकेदारी प्रथा को समाप्त कर विभागीय कर्मचारियों से ही काम लिया जाए और नई भर्ती भी की जाए।
विज्ञापन


संयुक्त संघर्ष समिति संयोजक/विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष जाबिर अली ने धरना प्रदर्शन में कहा कि शासन द्वारा उनकी मांगों पर अभी तक कोई विचार नहीं किया जा रहा है। ऐेसे में अब यदि मांगों को पूरा नहीं किया गया तो 10 फरवरी को विस का घेराव किया जाएगा और उसी दिन से भूख हड़ताल भी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें