फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बच्ची की नाक में फंसा मोती, अधीक्षक ने निकाला

Fri, 05 Apr 2024 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला (हरदोई)। संडीला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गंभीर हालत में पहुंची बच्ची के नाक में फंसा मोती अधीक्षक ने निकाल दिया। इससे मासूम की जान बच गई।
विज्ञापन

संडीला विकास खंड के लूमामऊ निवासी जान्हवी (7) शुक्रवार को दोपहर में घर में खेल रही थी। इसी दौरान किसी तरह मोती उसकी नाक में फंस गया। पहले तो परिजनों ने मोती निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
कुछ देर बाद जान्हवी को सांस लेने में दिक्कत होने लगी, तो परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। सीएचसी में अधीक्षक डॉ. शरद वैश्य ने अपनी अपनी टीम के साथ जान्हवी की नाक में फंसे मोती को निकाला। दवा देने के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें