सवायजपुर। पट्टा और सरकारी जमीन को अधिकारी कब्जा मुक्त कराएं। राजस्व कर्मियों व पुलिस टीम गांवों के छोटे-मोटे विवादों की जांच करें और उनका निपटारा कराएं। यह बात डीएम ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनने के दौरान कहीं।
तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए डीएम मंगला प्रसाद सिंह फरियादी की शिकायतों को सुना। उन्होंने जिलास्तरीय अधिकारियों से कहा कि संपूर्ण समाधान सहित मुख्यमंत्री संदर्भ, आईजीआरएस व अन्य स्रोतों से प्राप्त शिकायतों की स्थलीय जांच के साथ निष्पक्ष रूप से निराकरण करें। पट्टा की जमीन और अन्य सरकारी जमीन पर कब्जों की शिकायतों पर सभी कानूनगों और लेखपालों को निर्देश दिए कि सभी प्रकार की जमीन को पुलिस टीम के साथ पैमाइश कर कब्जा मुक्त कराएं। शीतलहर से बचाव के लिए दिव्यांग को कंबल भी दिया।
एसपी केशव चंद गोस्वामी ने पुलिस विभाग के अधिकारियों से कहा कि कब्जा मुक्त कराने में राजस्व विभाग का सहयोग करें। थानाध्यक्ष गांवों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौकीदारों व बीट सिपाहियों से गांव के अपराधी, दबंग और अराजक गतिविधियों की जानकारी प्रत्येक दिन लें। सीएमओ डा. रोहताश कुमार, डीडीओ अरविंद कुमार, पीडी गजेंद्र तिवारी, एसडीएम डॉ. अरुणिमा श्रीवास्तव, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार, बीडीओ, सीडीपीओ, थानाध्यक्ष आदि मौजूद रहे।
घास मंडी की सड़क