फोटो-5- मेडिकल काॅलेज की ओपीडी में सीढि़यां चढ़कर जाते बुजुर्ग। संवाद
फोटो-6- ओपीडी की सीढि़यां उतरतीं बुजुर्ग महिलाएं। संवाद
फोटो-7- डाॅ. अमित शर्मा। संवाद
- मेडिकल कॉलेज भवन में चिकित्सकों के बेतरतीब कक्ष आवंटन से समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों के कक्ष आवंटन बेतरतीब ढंग से हुए हैं। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। ह्रदय रोग विशेषज्ञ और फिजीशियन तक पहुंचने के लिए इमारत की तीसरी मंजिल तक 74 सीढि़यां मरीजों-तीमारदारों को चढ़नी पड़ती हैं, जबकि दंत चिकित्सक को पहले ही तल पर कक्ष आवंटित हो गया है।
मेडिकल कॉलेज ओपीडी की तीन मंजिला इमारत में भूतल पर पर्चा और दवा काउंटर के साथ हड्डी रोग विभाग है। भूतल तक तो सबकुछ ठीक है लेकिन प्रथम तल से चिकित्सकों के कक्षों का आवंटन इस तरह से किया गया है कि मरीजों के लिए परेशानी का सबब बन गया है।
प्रथम तल पर दांत, चर्म और मानसिक विभाग है, जबकि दूसरे तल पर नेत्र, शल्य चिकित्सा और ईएनटी विभाग बनाए गए हैं। इन रोगों से संबंधित बीमार तो आसानी से पहुंच जाते हैं, लेकिन तीसरी मंजिल पर हृदय रोग, सर्दी बुखार से पीड़ितों का मेडिसिन और टीबी व चेस्ट विभाग है। अब इन बीमारी से संबंधित रोगियों को चिकित्सकों तक पहुंचने के लिए 74 सीढि़यां चढ़नी पड़ रही हैं। जिनको चढ़ने में पहले से बीमार रोगियों का और दम फूल रहा है।
केस-1-
लिफ्ट से डर लगता है, सीढि़यां चढ़कर जाने में दम निकलता है
सांडी के सर्रा निवासी चमेली करीब 75 वर्षीय हैं। वह बुखार से पीड़ित हैं और दवा लेने आईं थीं। चिकित्सक तक पहुंचने में वह सीढि़यों पर दोबार बैंठी तब पहुंच पाईं। ऊपर चढ़ने में दम फूल गया। बताया कि बुखार की वजह से वैसे ही कमजोरी है और तीसरी मंजिल तक जाने में परेशान हो गईं। लिफ्ट के बारे में पूछा तो बोलीं की उसमें डर लगता है।
केस-2-
ऊपर तक आने में थक गए, बैठने का भी इंतजाम नहीं
सथरा निवासी सुशीला भी बुजुर्ग हैं, वह भी बुखार आने पर चिकित्सक को दिखाने आईं थी। बोली कि ऊपर तक चढ़ने में दम फूल गया है। सीढि़यां चढ़कर ऊपर तक पहुंचे तो डाक्टर के कमरे के बाहर बैठने को भी कुछ नहीं है बैठना हो तो बाहर बैठे जाकर। लाइन लगी है तो बीमार लाइन में लगेगा कि बाहर बैठेगा।
केस-3-
बहुत परेशान हो गए यहां तक आने में
पेड़ा बहर निवासी 70 वर्षीय मदनपाल सिंह ने बताया कि उनको हृ़दय की बीमारी है। लिफ्ट में डर लगता है। डाक्टर को दिखाना है तो धीरे धीरे सहारा लेकर चढ़ृते आ रहे हैंं। तीसरी मंजिल तक आने में काफी परेशानी हुई। ऐसे मरीजों के लिए डाक्टर को नीचे ही इलाज करना चाहिए। उपर तक आने जाने में बहुत परेशानी होती है।
इनसेट
रोगियों को सीढि़यां चढ़ने में हो सकती समस्या
हरदोई। वैसे तो हृदय रोगियों को सीढि़यां चढ़ना चाहिए लेकिन कमजोरी होने पर सीढि़योंं का प्रयोग नहीं करना चाहिए। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित शर्मा ने बताया कि शोध में हृदय रोगियों के लिए सीढि़यां चढ़ना तो ठीक है लेकिन अधिक सीढि़यां चढ़ने से सांस फूुल सकती है और सीने में दर्द बढ़ सकता है। कहा कि सीढि़यां चढ़ने पर दिल बहुत तेजी से पंप करता है इस कारण धड़ृकन बढ़ जाती है और दबाव महसूस होने लगता है। वहीं कमजोर रोगियों को सीढि़यां चढ़ने पर गिरने का डर बना रहता है। ऐसे में रोगियों को सीढि़यां चढ़ने में परहेज करना चाहिए।
इनसेट
लिफ्ट है पर कई मरीज नहीं करते प्रयोग
हरदोई। ओपीडी की इमारत में लिफ्ट लगी हुई है और चालू हालत में है कभी कभार बिजली जाने पर ही बंद होती है, लेकिन कई मरीज लिफ्ट का प्रयोग करने से डरते हैं और सीढि़यों से आते जाते हैं। बुजुर्ग मरीजों को सबसे अधिक परेशानी होती है। ऐसे में उनको चिकित्सकों तक पहुंचने के लिए बहुत दिक्कतें उठानी पड़ती हैं।
वर्जन
- ओपीडी इमारत में चिकित्सकों तक मरीजों को पहुंचने में हो रही परेशानियों के बारे में जानकारी है और चिकित्सकों के कक्षों का दोबारा से आवंटन करने का खाका तैयार कराया जा रहा है। मरीजों की सहूलियत के लिए जल्द ही नई व्यवस्था से कक्ष निर्धारित किए जाएंगे।
डॉ. जेविन बिष्णु गोगोई
प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज