फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बदलते मौसम में बढ़े सर्दी, जुकाम और बुखार के रोगी

Thu, 16 Jan 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-42- मेडिकल कॉलेज के दवा काउंटर पर लगी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन

- कभी कड़ाके की सर्दी तो कभी धूप निकलने से घट-बढ़ रहा तापमान
- बीपी बढ़ने और सांस लेने में तकलीफ की समस्याओं से हो रहे ग्रसित
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। पिछले एक सप्ताह से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी कड़ाके की सर्दी, तो कभी धूप निकलने से गर्मी का अहसास होने लगता है। इससे ओपीडी में सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। रोजाना दो से तीन सौ मरीज सर्दी-जुकाम से पीड़ित होकर पहुंच रहे हैं। बीपी बढ़ने और सांस लेने की तकलीफ समस्या के मरीज भी काफी बढ़ गए हैं।
जनवरी के पहले सप्ताह में तो कड़ाके की ठंडक हुई। इसके बाद मौसम में परिवर्तन हो गया और दिन में धूप निकलने से तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज हुई। धूप लगातार निकल रही थी ऐसे में लोगों ने दिन में स्वेटर पहनना भी कम कर दिया, लेकिन बीते दो दिन में मौसम ने भी फिर से करवट ली और कड़ाके की ठंडक होने लगी है।
विज्ञापन

बार-बार मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियों ने जोर पकड़ लिया है। लोग सर्दी जुकाम और बुखार से पीड़ित हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज की जनरल ओपीडी में रोजाना 250 से 300 मरीज चिकित्सीय सलाह के लिए पहुंच रहे हैं। जनरल मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार ने सर्दी-जुकाम और बुखार के साथ कोल्ड डायरिया के मरीज बढ़े हैं। खान-पान और रहन-सहन पर ध्यान दिया जाए तो बीमारियों से बचा जा सकता है।

इनसेट
बच्चों की सेहत का विशेष रखें ध्यान
चिकित्सक डॉ. प्रदीप कुमार व अजय कुमार ने बताया कि इस मौसम में बच्चों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। दिन में मौसम गर्म हाे जाता है लेकिन सुबह और रात में सर्दी हो रही है। अगर बच्चों के पहनावे पर ध्यान न दें और ठंडी चीजाें से बचाव न करें तो उन्हें बीमारी जल्दी पकड़ लेती है। बच्चों को नंगे पैर न रखें और बार-बार पानी पिलाते रहें। कम पानी से कोल्ड डायरिया का खतरा रहता है।
विज्ञापन



बीपी बढ़ने और सांस के मरीजों की बढ़ी तकलीफ
कड़ाके की सर्दी में बीपी बढ़ने और सांस लेने में तकलीफ के मरीजों की दिक्कतें भी बढ़ जाती हैं। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित शर्मा ने बताया कि पीड़ित लोग खुद को गर्म रखें और डॉक्टर के बताए सभी निर्देशों का पालन करते रहें। अधिक ठंडा पानी पीने से बीमारी बढ़ सकती है इसलिए पानी उबाल कर पीना चाहिए। बीपी समय से जांचते रखना चाहिए और सुबह व शाम बाहर टहलने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें