फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: चिकित्सकों को दिखाने में हांफ रहे मरीज, एक लिफ्ट हुई खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-15- मेडिकल कॉलेज में बंद लिफ्ट के खुलने का इंतजार करते मरीज। संवाद
विज्ञापन

- ओपीडी की एक लिफ्ट खराब होने से दूसरी लिफ्ट पर बढ़ा लोड
- ओवरलोड से बार बार लिफ्ट हो जाती बंद, जिम्मेदारों को पता ही नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों को चिकित्सीय सलाह लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ओपीडी इमारत की एक लिफ्ट खराब होने से दूसरी पर भार बढ़ गया है। इससे लिफ्ट बार-बार ओवरलोड होकर बंद हो रही है। इसके चलते मरीजों को सीढि़यों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गंभीर मरीजों की सहूलियत के लिए मेडिकल कॉलेज में लिफ्ट की सुविधा दी गई थी। सभी इमारतों में लिफ्ट की सुविधा तो है, लेकिन जिम्मेदारों की अनदेखी की वजह से मरीजों को लिफ्ट का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ओपीडी इमारत में दो लिफ्ट लगी हुई हैं, लेकिन सोमवार को एक लिफ्ट खराब हो गई। ओपीडी इमारत में भूतल पर तो पर्चे बनते हैं और दवाएं मिल जाती हैं, जबकि प्रथम, द्वितीय और तृतीय मंजिल पर चिकित्सक मरीजों को परामर्श देते हैं। एक लिफ्ट खराब होने से दूसरी लिफ्ट में ओवरलोड की समस्या आ रही है। इससे मरीज व तीमारदारों को सीढि़यों से जाना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन प्रभारी डॉ. अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि लिफ्ट खराब होने के बारे में जानकारी नहीं है। लिफ्ट को तकनीकी कर्मचारियों से जांच करवाकर जल्द ही सही कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें