फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: क्रिसमस के लिए सजने लगा चर्च, घरों पर कार्यक्रम के लिए खरीदारी भी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। क्रिसमस की तैयारियां तेज हो गई हैं। चर्च के रंग-रोगन के साथ ही आंतरिक सजावट कराई जा रही है। लोगों ने घरों पर कार्यक्रम करने के लिए खरीदारी शुरू कर दी है। इसाई समुदाय के परिवार घरों पर कार्यक्रम करने के लिए सजावट के साथ ही अन्य जरूरत की सामग्री की खरीदारी करने लगे हैं। बाजार में क्रिसमस से जुड़ी सामग्री की दुकानें सज गई हैं।
विज्ञापन



इसाई समुदाय के लोगों ने क्रिसमस के लिए घरों से लेकर चर्च तक व्यवस्थाएं जुटानी शुरू कर दी हैं। इस दिन ईशु मसीह का जन्मदिन मनाया जाता है। मुख्य कार्यक्रम 24 दिसंबर की रात होगा। लोगों ने घरों पर क्रिसमस ट्री आदि बनाने शुरू कर दिए हैं। रविवार को बाजारों में दुकानों का लगना शुरू हो गया है।

-



24 दिसंबर की रात होगा मुख्य कार्यक्रम

मैथोडिस्ट एपिस कोपल चर्च से जुड़े अनिल सिंह एडवोकेट ने बताया कि क्रिसमस का मुख्य कार्यक्रम 24 दिसंबर की रात 11 बजे से शुरू होगा। रात 12 बजे ईशु का जन्मदिन मनाया जाएगा लोग एक-दूसरे को बधाई देंगे। खुशियों के साथ मुह मीठा भी कराते हैं। चर्च के साथ ही घरों में भी प्रार्थना होती है। 25 दिसंबर की सुबह से ही चर्च पर बड़ा कार्यक्रम होता है जिसमें सभी आयुवर्ग के लोग शामिल होते हैं। मेला लगता है, लोग मेले में खरीदारी करते हैं। वहीं, 22 और 23 दिसंबर को भी प्रार्थना और घरों में गीत आदि गाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें