फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सीढि़यों से जाने में हांफ रहे मरीज, एक लिफ्ट का फूला दम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी की इमारत में चिकित्सकों व मरीजों को बेहद कठिनाइयों का सामना करना पड़ा रहा है। ओपीडी की एक लिफ्ट पहले से खराब है। वहीं, दूसरी लिफ्ट बार-बार ओवरलोड हो रही है। मरीजों को एक से दूसरी मंजिल सीढि़यां चढ़कर जाना पड़ता है।
विज्ञापन

गंभीर मरीजों की सहूलियत के लिए मेडिकल कॉलेज की इमारतों में लिफ्ट की सुविधाएं दी गई थीं। सभी इमारतों में लिफ्ट की सुविधा तो है, लेकिन जिम्मेदारों की अनदेखी की वजह से मरीजों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। पुरुष और महिला दोनों ही चिकित्सालयों में मरीजों को सीढि़यां चढ़कर ही चिकित्सकों के पास पहुंचना पड़ता है। ओपीडी में भी दो लिफ्ट संचालित हैं, लेकिन कई माह से सिर्फ एक को ही उपयोग में लिया जा रहा है।
ओपीडी इमारत में भूतल पर पर्चे बनते हैं व दवाएं मिलती हैं, जबकि प्रथम और द्वितीय मंजिल पर चिकित्सक मरीजों को परामर्श देते हैं। एक लिफ्ट के प्रयोग से ओवरलोड की समस्या आ रही है, जिससे मरीज व तीमारदारों को सीढि़यों से जाना पड़ता है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जेके वर्मा ने बताया कि दूसरी लिफ्ट न चलने के बारे में जानकारी कर उसे सही कराया जाएगा। मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की कोई परेशानी आती है तो उसे तुरंत दूर कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें