फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सेंट्रल लैब में पर्चा स्कैन करते ही कंप्यूटर पर दिखेगा मरीजों का विवरण

विज्ञापन
फोटो- 26- सेंट्रल लैब में पंजीकरण काउंटर पर पर्चा स्कैन करते कर्मचारी नितिन। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। मेडिकल कॉलेज की सेंट्रल लैब को मरीजों की सुविधा के लिए हाईटेक बना दिया गया है। अब जांच के लिए आने वाले मरीजों को पंजीकरण कराने के लिए लंबी कतारों में इंतजार नहीं करना पड़ेगा। लैब के पंजीकरण काउंटर पर स्कैनर आधारित नई व्यवस्था लागू कर दी गई है, जिससे मरीज का पर्चा स्कैन करते ही उसकी पूरी जानकारी कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी।
विज्ञापन

सेंट्रल लैब में पंजीकरण के दौरान कर्मचारियों को मरीज का विवरण मैनुअली दर्ज करना पड़ता था। इससे समय अधिक लगता था और भीड़ होने पर मरीजों को लंबे समय तक लाइन में खड़ा रहना पड़ता था। नई तकनीक लागू होने के बाद यह प्रक्रिया कुछ ही सेकेंड में पूरी हो जाएगी। इससे पंजीकरण की रफ्तार बढ़ेगी और कर्मचारियों का कार्यभार भी कम होगा। मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अनुसार स्कैनर आधारित व्यवस्था से मरीजों की पहचान, पंजीकरण और जांच संबंधी रिकॉर्ड अधिक सटीक और सुरक्षित रहेगा। एक क्लिक में मरीज का नाम, आयु, पंजीकरण संख्या और अन्य आवश्यक विवरण स्क्रीन पर उपलब्ध होने से जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता भी बढ़ेगी।
कर्मचारी नितिन ने बताया कि इस व्यवस्था के बाद अधिक भीड़ नहीं लगती है। लैब मैनेजर कुलदीप सिंह देव ने बताया कि पंजीकरण व्यवस्था में स्कैनर व्यवस्था होने से मरीजों को राहत मिलेगी। प्रधानाचार्य डॉ. जेबी गोगोई ने बताया कि मरीजों को बेहतर और तकनीक आधारित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। सेंट्रल लैब में लागू की गई यह नई व्यवस्था से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें