फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासिंग आउट परेड में कर्तव्यनिष्ठा का बोध, उल्लास के रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। चयन के बाद पिछले छह माह से पुलिस लाइन में चल रहा 141 रिक्रूटों का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद शुक्रवार को पासिंग आउट परेड हुई। परेड की सलामी अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनिल सिंह यादव ने ली।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने रिक्रूटों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न श्रेणियों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले रिक्रूटों को सम्मानित भी किया गया।
स्थानीय पुलिस लाइन में पुलिस सेवा में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था है। लगभग छह माह पहले शासन स्तर से 141 चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के लिए हरदोई पुलिस लाइन भेजा गया था।
विज्ञापन

तब से पुलिस लाइन में ही इन सबका प्रशिक्षण चल रहा था। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद शुक्रवार को पुलिस लाइन मैदान में भव्य पासिंग आउट परेड हुई।
परेड के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनिल सिंह यादव ने सलामी ली और रिक्रूटों को शपथ दिलाई। पासिंग आउट परेड के बाद सभी आरक्षी खुशी मनाते नजर आए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी कपिल देव सिंह के साथ ही सभी क्षेत्राधिकारी भी मौजूद रहे।
मुनेंद्र और जयदीप रहे अव्वल
प्रशिक्षण के दौरान विषयवार सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वालों को सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण में अंत: विषय और बाह्य विषय की परीक्षाएं हुई थीं। अंत: विषय में सर्वाधिक अंक मुनेंद्र को हासिल हुए। उन्हें आठ सौ में से 718 अंक प्राप्त हुए। इसी तरह बाह्य विषय में जयदीप चौधरी को सर्वाधिक अंक मिले। उन्होंने 1500 में 1285 अंक मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें