फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: तत्काल टिकट बनवाने पर अब यात्री को देना होगा ओटीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। तत्काल टिकट में चल रहे फर्जीवाड़े को रोकने के लिए रेलवे ने एक बार फिर नया नियम लागू किया है। इस नियम के अनुसार तत्काल टिकट बनवाने पर अब यात्री को अपने मोबाइल नंबर के ओटीपी को बताना होगा। यही मोबाइल नंबर ट्रेन के अंदर भी सत्यापित किया जाएगा।
विज्ञापन

तत्काल टिकट बुकिंग में बिचौलियों पर तमाम प्रयासों के बाद भी लगाम नहीं लग रही है। जरूरतमंद यात्रियों को तत्काल टिकट नहीं मिल पाते हैं जबकि कुछ लोग फर्जी तरीके से टिकट ब्लॉक करवा लेते हैं। इसको लेकर लगातार शिकायतें भी आ रही हैं। बिचौलियों पर ही रोकथाम करने के लिए रेलवे ने ओटीपी आधारित प्रणाली शुरू की है। इसमें तत्काल टिकट बनवाने पर फॉर्म पर लिखे गए मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा। भेजे गए ओटीपी को बताने पर ही तत्काल टिकट बुक हो सकेगा।
इतना ही नहीं मोबाइल नंबर का ट्रेन के अंदर सत्यापन भी किया जाएगा। ऐसे में अब वह ही यात्री टिकट बुक करा सकेंगे जो ट्रेन में सफर करेंगे। फर्जी मोबाइल नंबर देकर टिकट बुक कराने वालों पर लगाम लगेगी। रेलवे ने यह व्यवस्था अभी कुछ स्टेशनोंं पर लागू की थी लेकिन अब सभी स्टेशनों पर इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा। सीएमआई अंबुज मिश्रा ने बताया कि निर्देश आते ही नए नियमों के अनुसार तत्काल टिकट की बुकिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें