फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कल से चलने वाली पैसेंजर ट्रेन अब 11 मार्च को होंगी संचालित

Thu, 27 Feb 2025 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
- बालामऊ में निर्माण कार्य के चलते बढ़ाई गई निरस्तीकरण की अवधि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। कोहरा, बालामऊ में निर्माण कार्य और कुंभ विशेष ट्रेनों के संचालन के चलते निरस्त की गई ट्रेनों की अवधि बढ़ा दी गई है। ऐसे में यात्रियों को कुछ दिन ट्रेनों के संचालन का इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि आंशिक रूप से निरस्त चल रहीं एक्सप्रेस ट्रेनें अब एक मार्च से नियमित ढंग से चलेंगी। इससे यात्रियों को राहत मिल सकेगी।
कोहरे के कारण प्रतिवर्ष ट्रेनों को निरस्त कर दिया जाता है। इसको लेकर हरदोई से होकर जाने वाली 12 ट्रेनों को आंशिक रूप से
निरस्त कर दिया गया। इसी बीच अमृत भारत स्टेशन योजना से बालामऊ में रेलवे स्टेशन और नई रेलवे लाइन डालने का काम शुरू कर दिया गया। ऐसे में बालामऊ से होकर आने जाने वाली और वहीं से चलने वाली ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया। इनमें से कुछ ट्रेनों कुंभ विशेष ट्रेनों के लिए भी संचालित कर दिया गया। सभी ट्रेनें मार्च से दोबारा संचालित होने वाली थीं। आंशिक रूप से निरस्त ट्रेनें तो एक मार्च से नियमित रूप से संचालित होने लगेंगी, लेकिन रेलवे ने बालामऊ जंक्शन से होकर गुजरने व चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों के निरस्तीकरण की अवधि बढ़ा दी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि 11 मार्च से 14 मार्च के बीच सभी निरस्त ट्रेनें दोबारा संचालित करा दी जाएंगी।
विज्ञापन

इन ट्रेनों की बढ़ाई की अवधि
हरदोई। शाहजहांपुर से लखनऊ के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 54337 व 54338 को 11 मार्च से संचालित किया जाएगा। लखनऊ से बालामऊ के बीच ट्रेन संख्या 54331 व 54332 , बालामऊ से कानपुर के बीच ट्रेन संख्या 54335 व 54336, बालामऊ से सीतापुर के बीच ट्रेन संख्या 54321 व 54332 और बालामऊ से शाहजहांपुर के बीच ट्रेन संख्या 54329 को 11 मार्च से संचालित किया जाएगा। शाहजहांपुर से सीतापुर सिटी के बीच ट्रेन संख्या 54328 को 12 मार्च को और ट्रेन संख्या 54327 को 13 मार्च को संचालित किया जाएगा। सीतापुर से कानपुर के बीच ट्रेन संख्या 54325 को 12 मार्च को और ट्रेन संख्या 54326 को 13 मार्च और शाहजहांपुर से बालामऊ के बीच ट्रेन संख्या 54330 को 14 मार्च को संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन


यह ट्रेनें अब चलेंगी नियमित
हरदोई। कोहरे के चलते आंशिक रूप से निरस्त ट्रेनें अब नियमित संचालित होंगी। इनमें हावड़ा से काठगोदाम के बीच ट्रेन संख्या 13019 और 13020, अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 15909 और 15910, बनारस देहरादून जनता एक्सप्रेस 15119 और 15120, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 15127 और 15128 और टनकपुर से सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 15075 और 15076 अब नियमित रूप से संचालित होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें