फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नृत्य में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। रसखान प्रेक्षागृह में 29 नवंबर को होने वाले डांस व मॉडलिंग कंप्टीशन को लेकर शुक्रवार को दूरदराज क्षेत्रों के लगभग 24 प्रतिभागियों ने नृत्य प्रतियोगिता को लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर के एक होटल में 29 नवंबर को होने वाले डांस व मॉडलिंग कंप्टीशन के लिए नृत्य प्रतियोगिता के निर्णायक गौरव शुक्ला व शुभम वैश्वार रहे। लगभग दो दर्जन प्रतिभागियों ने डांस ऑडिशन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसी के साथ ऑनलाइन ऑडिशन के माध्यम से 80 बच्चों को पटना, इलाहाबाद, बहराइच, लखनऊ, शाहजहांपुर, कानपुर, गुजरात व मध्य प्रदेश से भी मुख्य प्रतियोगिता के लिए हुए ऑडिशन में चुना गया है।
कार्यक्रम के आयोजक मनीष कुमार ने बताया कि 26 नवंबर को मॉडलिंग प्रतियोगिता के लिए ग्रूमिंग के टिप्स नघेटा रोड स्थित एक होटल में दिए जाएंगे। मुख्य आयोजन रसखान प्रेक्षागृह में 29 नवंबर की दोपहर 12 बजे से रात नौ बजे तक आयोजित होगा। जिसमें कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन होगा। संचालन प्रायुस ह्यूमन ने किया। इस मौके पर नवल किशोर, गौरव कुमार, आर्यन सिंह, प्रिया सिंह, प्रिंस सैनुअल, आरव श्रीवास्तव, आयुषी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें