हरदोई/भरावन। न्याय पंचायत बहर में संकुल शिक्षकों की बैठक हुई, जिसमें कहा गया कि शिक्षक अपनी ऐसी छवि बनाएं जिससे कि अभिभावक अपने बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित हो।
बैठक में डायट प्राचार्य योगेंद्र सिंह ने कहा कि सभी शिक्षक अपने गुरु के महत्व को समझते हुए ईमानदारी से कार्य करें। सभी शिक्षक ऐसा कार्य करें, जिससे अभिभावक उनसे प्रेरित होकर अपने बच्चाें को विद्यालय अवश्य भेजें। एसआरजी आशीष मिश्र ने कहा कि सभी विद्यालयों को निपुण विद्यालय बनना है,जब किसी विद्यालय का समस्त स्टॉफ एकजुट होकर टीम की तरह कार्य करेगा, तो वह विद्यालय निश्चित रूप से शीघ्र ही निपुण विद्यालय बन जाएगा। एआरपी अभिषेक मिश्र, प्राथमिक शिक्षक संघ टड़ियावां अध्यक्ष अनन्त राम पांडेय ने निपुण विद्यालय बनाने पर जोर दिया। प्राथमिक विद्यालय कंजरनपुरवा की शिक्षिका अंजली श्रीवास्तव,नेहा शुक्ला,अखिलेश गुप्ता, अजीत सिंह, राजेश कुमार ने सुक्षाव दिए। एआरपी अभय सिंह आदि मौजूद रहे।
शिक्षकों ने बताई कनेक्शन न होने की समस्या
भरावन। विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय मवई लालामऊ व संविलियन विद्यालय छतिहा माझगांव में शिक्षकों की बैठक हुई। बैठक में प्राथमिक विद्यालय बिरईखेड़ा, रामपुर, काशीपुर, दलेलपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय सहगवा, श्यामदासपुर में विद्युत कनेक्शन न होने की शिक्षकों ने समस्या बताइ्र। शिक्षक संकुल मोहम्मद आरिफ ने बताया कि विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन न होने के चलते काफी समस्याएं आ रही हैं। बच्चों के स्मार्ट क्लास नहीं चल पा रहे हैं। सभी ने समस्या के निदान की मांग की। इस मौके पर हरेन्द्र, हरिशंकर, आदित्य प्रकाश मिश्र, सौरभ, ललित सिंह मौजूद रहे।