फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सेंट जेवियर्स स्कूल पर मनमानी का आरोप लगा अभिभावकों ने हाईवे जाम किया

Thu, 10 Apr 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-02- लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर शाहजहांपुर रोड पर सीढ़ी रखकर जाम लगाए अभिभावक। संवाद
विज्ञापन

फोटो-03-जाम लगाए अभिभावकों को समझाते पुलिस कर्मी। संवाद
फोटो-04-विद्यालय के प्रबंधक राकेश पाल से सीओ सिटी अंकित मिश्रा की मौजूदगी में बात करते अभिभावक। संवाद
फोटो-05-जाम में फंसे वाहन। संवाद
- आरोप : स्कूली वाहनों से ही बच्चों को भेजने पर दबाव बना रहे, हर साल बदल देते हैं किताबें
संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई। शाहजहांपुर रोड पर सेंट जेवियर्स स्कूल के जिम्मेदारों पर मनमानी का आरोप लगाकर अभिभावकों ने हंगामा किया। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीढ़ी और बाइक लगाकर जाम लगा दिया। तकरीबन एक घंटे तक जाम लगा रहा।
सीओ सिटी की मौजूदगी में प्रबंधन और हंगामा कर रहे अभिभावकों के बीच बातचीत के बाद मामला शांत हुआ। बातचीत में तय हुआ कि बीएसए, पुलिस, अभिभावकों और प्रबंध तंत्र की एक संयुक्त बैठक की जाएगी। इसमें सभी मुद्दों पर बात होगी।
विज्ञापन

सेंट जेवियर्स स्कूल में बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ते हैं। इनमें से कुछ बच्चे ऑटो और टेंपो से स्कूल जाते हैं। तय संख्या से अधिक बच्चे बैठाने पर उपसंभागीय परिवहन अधिकारी ने मंगलवार को कुछ ऑटो और टेंपो का चालान कर दिया था। इसके कारण बुधवार को चालक बच्चों को लेने नहीं पहुंचे।
बच्चों को छोड़ने के लिए विद्यालय गए अभिभावकों को लगभग सौ मीटर पहले ही महिला कर्मचारियों से रुकवा दिया गया। इस पर अभिभावक भड़क गए। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि सुनियोजित ढंग से बच्चों को स्कूली बसों से आवागमन करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
अभिभावकोें का कहना था कि बच्चों को साइकिल से स्कूल आने पर रोक लगा दी गई है। अभिभावक प्रधानाचार्या से बातचीत करने के लिए खड़े रहे, लेकिन जब प्रधानाचार्या बाहर नहीं आईं तो स्कूल के पास ही लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। वहां से सीढ़ी लेकर निकल रहे बिजली कर्मियों से सीढ़ी ले ली और सड़क पर डाल दी।
बड़ी संख्या में बाइक भी सड़क पर लगाकर अभिभावकों ने हंगामा किया। इसकी जानकारी पर सबसे पहले यातायात निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव, फिर शहर कोतवाल संजय त्यागी और देहात कोतवाल अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। इन लोगों ने अभिभावकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन अभिभावक प्रबंधतंत्र पर गंभीर आरोप लगाकर हंगामा करते रहे।
इस बीच सीओ सिटी अंकित मिश्रा मौके पर पहुंचे और बातचीत कराने का भरोसा दिलाकर जाम खुलवाया। अभिभावकों को लेकर विद्यालय प्रबंधक राकेश पाल के कार्यालय में सीओ ले गए। यहां अभिभावकों की बात कराई गई। सीओ सिटी ने बताया कि तय हुआ है कि एक संयुक्त बैठक कर ली जाए।
बैठक में अभिभावकों की समस्याओं पर चर्चा कर उनका निस्तारण कर दिया जाए। प्रदर्शन करने वालों में शिव मोहन शुक्ला, अनुज रावत, दिलीप शुक्ला, अशोक पांडेय, रतन प्रकाश श्रीवास्तव, मनोज, नीलम, आराधना यादव, अतुल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

इनसेट
साइकिल से आने पर रोक लगाई,
मौके पर मौजूद अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। मौके पर मिले मुकेश विक्रम सिंह और रिंकू गुप्ता का कहना था कि विद्यालय ने बच्चों के साइकिल से स्कूल आने पर रोक लगा रखी है। इतना ही नहीं हर साल किताबें भी बदल देते हैं। किताब और यूनीफार्म विशेष रूप से दो ही दुकानों पर मिलती हैं। हर साल फीस बढ़ा दी जाती है। सरकार की ओर से एनसीईआरटी की किताबें चलाने के निर्देश हैं, लेकिन दूसरी किताबें चलाई जा रही हैं। यह मांग भी कि बच्चों को ऑटो से स्कूल आने दिया जाए और एक ऑटो में पांच बच्चे बैठने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन


इनसेट
विद्यालय प्रबंधक राकेश पाल ने रखी अपनी बात
- विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए साइकिल से आने पर रोक लगाई है। ऑटो से आने जाने पर रोक नहीं है। क्षमता भर ही विद्यार्थियों को ऑटो में बैठाने को कहा गया है। फीस नियमों के अनुसार ही अलग-अलग मदों में बढ़ाई जाती है। कक्षा 9 से 12 तक एनसीईआरटी और प्राइवेट पब्लिशर दोनों की ही किताबें चलती हैं। कक्षा आठ और उससे नीचे की किताबें भी नियमानुसार इस्तेमाल की जाती हैं

इनसेट
एंबुलेंस को दिया रास्ता
जाम लगाए अभिभावकों ने एंबुलेंस और बच्चों को लेकर जा रहे लोगों को नहीं रोका। ऐसे लोगों के आने पर खुद ही जाम खोल देते थे।

टाइम लाइन
. 7:00 बजे अभिभावक बच्चों को बाइक से छोड़ने स्कूल पहुंचे
. 7:10 बजे अभिभावकों को स्कूल से सौ मीटर पहले रोका गया
. 7:15 बजे प्रधानाचार्या से मिलने की बात पर प्रदर्शन
. 7:30 बजे उपप्रधानाचार्य आए, लेकिन अभिभावक प्रधानाचार्या को बुलाने पर अड़े
. 8:00 बजे लखनऊ पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम किया
. 8:42 बजे यातायात निरीक्षक मौके पर पहुंचे्र
. 9:00 बजे शहर और देहात कोतवाल पहुंचे
. 9्र्र्र:05 बजे सीओ सिटी पहुंचे
. 9:19 बजे प्रबंधक और अभिभावकों की बात हुई
. 9:45 बजे मामला ठंडा पड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें