फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ऑपरेशन त्रिनेत्र में अच्छे काम के लिए पंचायत सचिव सम्मानित

Sun, 23 Mar 2025 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 36 : पंचायत सचिव मो. सगीर को प्रशस्ति पत्र देते डीपीआरओ विनय कुमार सिंह। संवाद
विज्ञापन


- सीसीटीवी कैमरों से गांव की ऑनलाइन निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। ऑपरेशन त्रिनेत्र में सार्वजनिक स्थानों और पंचायत सचिवालय व गांव की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा लगवाए जा रहे हैं। सीसीटीवी कैमरा से ऑनलाइन निगरानी की व्यवस्था को प्रभावी किए जाने के लिए पंचायत सचिव को डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

डीपीआरओ ने बताया कि ऑपरेशन त्रिनेत्र में गांवों में पंचायतीराज विभाग से सीसीटीवी कैमरा सार्वजनिक स्थानों पर लगावाए जा रहे हैं। जिससे पंचायत सचिवालय सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। विकास खंड माधौगंज की ग्राम पंचायत खुर्दामंदारपुर में प्रधान पूजा सिंह और पंचायत सचिव मोहम्मद सगीर ने सभी प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगवा दिए हैं। विधान परिषद की आपदा प्रबंधन जांच समिति की कार्यशाला में ऑनलाइन निगरानी को देखे जाने के समय खुर्दामंदारपुर के पंचायत सचिवालय सहित गांव की गतिविधियों को पंचायत सचिव के मोबाइल पर देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि पंचायत सचिव ने कैमरों को इंटरनेट के माध्यम से जोड़कर मोबाइल और उनके कार्यालय के कंट्रोल रूम से भी जोड़ा है। जिससे ऑनलाइन निगरानी हो रही है। ऑपरेशन त्रिनेत्र में अच्छे काम के लिए पंचायत सचिव मोहम्मद सगीर को प्रशस्ति पत्र दिया गया है। प्रधान को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें