फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: लापरवाही पर 71 ग्राम पंचायतों के पंचायत सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। फसल अवशेष और पराली जलाने की घटना पर 71 ग्राम पंचायतों के पंचायत सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। सीडीओ सान्या छाबड़ा ने पराली और फसल अवशेष जलाए जाने की घटना पर नाराजगी जाहिर की थी। लापरवाही पर कार्रवाई के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

एनजीटी और सर्वोच्च न्यायालय की तरफ से फसल अवशेष और पराली जलाए जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। धान की फसल की कटाई के बाद जिले में बड़ी संख्या में किसानों ने फसल अवशेष और पराली जलाई है। सैटेलाइट से आग जलाने की पकड़ में आई घटनाओं पर उनके अक्षांश और देशांतर के आधार पर किसानों को चिह्नित किया गया। वहीं, सीडीओ ने किसानों को जागरूक किए जाने और फसल अवशेष व पराली जलाने की घटना पर विराम न लगा पाने पर कार्रवाई की है।

-
इन पंचायत सचिवों को दी गई प्रतिकूल प्रविष्टि
सीडीओ के निर्देश पर डीडीओ कमलेश कुमार और डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने पंचायत सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। बताया कि लापरवाही के लिए शाहाबाद के मो. अफ्फान फारुख, विजय सिंह यादव, विकास त्रिपाठी, सुनील कुमार पाल, इकलाख रसीद सिद्दीकी, ज्ञानेंद्र सिंह, अंकित कुमार, बावन के अवनीश कुमार कश्यप, शत्रोघ्न, गौरव जगदीश मिश्रा, रवि कुमार वर्मा, अमरेश कुमार पांडेय, दिव्या सिंह गौर, कोथावां के सुंदरलाल, कछौना की सपना पाल, रामकृष्ण कुमार, माधौगंज के सोबरनलाल, अरविंद कुमार, धर्मवीर गौतम, मोहम्मद सगीर अंसारी, मल्लावां की भावना सिंह, ब्रजेंद्र सिंह, बिलग्राम के सतीश कुमार, दिव्यांशु वर्मा, आर्यन राज, राजेश कुमार, पिहानी के रिजवान अली, राजवीर सिंह, हरियावां के सद्दाम हुसैन, तेजराम, हरपालपुर के हृतिक शुक्ला, अभय सिंह, उदय प्रताप, संडीला की किरन यादव, सांडी के दिनेश सिंह यादव, देशराज, रविंद्र कुमार सिंह, अरविंद, सुरसा की निशा शर्मा, शिवांशु मिश्रा, अहिरोरी के विजय कुमार, जागेश्वर प्रसाद, टड़ियावां के प्रदीप कुमार वर्मा, पूनम राज वर्मा, आशीष वाजपेयी, सुधीर कुमार सिंह, मनमोहन अग्रवाल, टोडरपुर के कौशलेंद्र सिंह राजपूत, आकाश कुमार पाल, राजीव कुमार, अनिल कुमार सराज, अमित पांडेय, ज्ञानेश वर्मा शामिल हैं। सभी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें