फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: मतदान केंद्र के पास पड़ा मिला क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी के पिता का शव

Thu, 15 Apr 2021 05:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

उत्तर प्रदेश के हरदोई में पंचायत चुनाव की वोटिंग के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी के पिता का शव मतदान स्थल से कुछ दूर मिलने पर हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
हरदोई में मतदान केंद्र पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के हरदोई में शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पेड़हाता में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी के पिता की संदिग्ध हालात में मतदान केंद्र से कुछ दूर मौत हो गई। उनका शव पड़ा मिलने पर हंगामा हो गया। मृतक के पुत्र ने कुछ लोगों पर चुनावी रंजिश में पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पेड़हाता में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए गांव निवासी अरविंद चुनाव लड़ रहा है। गुरुवार दोपहर में उसके पिता राम सरन (60) पेड़हाता प्राथमिक पाठशाला में वोट डालने गए थे। कुछ देर बाद रामसरन का शव स्कूल से गांव जाने वले रास्ते पर पड़ा मिला।

उनके जीवित होने की आशंका में परिजन उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से गांव में भी हंगामा हो गया। अरविंद का आरोप है कि पंचायत चुनाव की रंजिश में गांव के ही कुछ लोगों ने वोट डालने को लेकर रामसरन की पिटाई करदी, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी कपिलदेव सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। पंचनामा भरे जाने के दौरान कोई जाहिरा चोट मृतक के शरीर पर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्यवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें