अविनाश को मिठाई खिलाकर खुशी जताते परिजन। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। बिलग्राम के ग्राम पुसेड़ा निवासी अविनाश रावत का चयन नायब तहसीलदार के पद पर हुआ है। अविनाश के चयन से उनके परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
ग्राम पुसेड़ा निवासी विश्राम सिंह माधौगंज के नरपति सिंह इंटर कालेज में संस्कृत के प्रवक्ता पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके पांच बच्चों में सबसे छोटे अविनाश रावत ने हाईस्कूल और इंटर की पढ़ाई माधौगंज से की है, जबकि बी-टेक कानपुर से किया है। उनका चयन नायब तहसीलदार के पद पर हुआ है। अविनाश के एक बड़े भाई आर्यावर्त बैंक में शाखा प्रबंधक हैं। दूसरे बड़े भाई राजनीति में सक्रिय हैं और भाजपा से जुड़े हुए हैं।