फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पेन नंबर होगा विद्यार्थियों की पहचान

Tue, 02 Apr 2024 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। विद्यालय में पंजीकृत विद्यार्थियों की अब पेन नंबर से पहचान होगी। विद्यार्थियों की टीसी पर उसका पेन नंबर और विद्यालय का यू-डायस कोड भी दर्ज किया जाएगा। इससे विद्यार्थी का विवरण ऑनलाइन देखा जा सकेगा। इससे फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी।
विज्ञापन

भारत सरकार के यू-डायस पोर्टल पर कक्षा एक से आठ तक सभी विद्यार्थियों का विवरण अपलोड कराया गया है। इसमें विद्यार्थी का नाम, पिता, माता का नाम, जन्मतिथि, आधार नंबर, अभिभावक व विद्यार्थी का बैंक खाता आदि का विवरण शामिल है।
विद्यार्थी का यू-डायस पोर्टल पर विवरण अपलोड होने के बाद उसका परमानेंट एजुकेशनल नंबर (पेन) जारी हो जाता है। उसी से विद्यार्थियों का डाटा अब दूसरे विद्यालय में इंपोर्ट किया जाएगा। इससे देश में किसी भी विद्यार्थी का यू-डायस कोड व पेन नंबर से विवरण देखा जा सकता है। इससे विद्यार्थी का सत्यापन कराने में आसानी होगी और फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी। कक्षा एक से 12 तक के बच्चों का पेन नंबर में पूरा विवरण होगा।
विज्ञापन

इसी पैन नंबर से ही ऑनलाइन टीसी जारी करने की व्यवस्था शुरू होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद ने बताया सभी विद्यालय प्रधानाचार्यों को टीसी पर विद्यालय यू-डायस कोड व विद्यार्थी का पेन नंबर दर्ज करने के निर्देश दिए गए है। टीसी पर पेन नंबर लिखना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें