फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कवियों ने कविता से किया व्यंग्य

Sun, 25 Jan 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
मां राजेश्वरी शांति प्रसाद अचल शिक्षण संस्थान के प्रथम स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय महासचिव डा. अशोक बाजपेयी, राज्यमंत्री कृषि राजीव सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन


स्कूल के प्रधानाचार्य अचल पांडे ने सर्वप्रथम माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इसके बाद डा. अशोक बाजपेयी द्वारा मां शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। अध्यक्षता कुंवर वीरेंद्र सिंह राजा मल्हेरा ने की। इस मौके पर कवि सम्मेलन में कवियों ने कविताओं से लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया।

आलम सुल्तानपुरी ने अपनी क विता से लोगों के सामने हम हिंदू-मुसलिम बाद में पहले हिंदुस्तानी है गीत गाकर भाई चारे का संदेश दिया। इस मौके पर हास्य रस के कवि डा. केडी शर्मा हाहाकारी, डा. रामकिशोर वर्मा, जगजीवन मिश्र, कौशल किशोर आदि ने कविता पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर प्रधानाचार्य अचल पांडेय, वरुण पांडेय, कमल किशोर, रिचा, नीशू और निष्ठा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें