जिले के परिषदीय स्कूल शीघ्र ही नए स्वरूप में नजर
आएंगे। जिले के परिषदीय स्कूलों के साथ साथ 20 कस्तूरबा स्कूलों में
रंगरोगन करने को 3 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है।
ज्ञात हो कि
जिले में 2833 प्राथमिक, 1025 जूनियर और 20 कस्तूरबा गांधी स्कूल संचालित
हैं। इन विद्यालयों में रखरखाव और रंगरोगन के लिए प्रति वर्ष धनराशि मुहैया
कराई जाती है, पर अबकी धनराशि मुहैया नहीं कराई गई थी।
जिसकी टीचर लगातार
मांग कर रहे थे। शासन ने नवीन शिक्षा सत्र में स्कूल को बेहतर बनाने के लिए
पूरे प्रदेश में रखरखाव की धनराशि जारी की है। जिले के 3874 स्कूलों के
लिए दो करोड़ 90 लाख की धनराशि जारी की गई।
इसके तहत हर स्कूल को पांच हजार
की धनराशि मुहैया कराई जाएगी, जिसमें तीन से अधिक कक्ष होने पर अतिरिक्त धनराशि दी जाएगी। इसके अलावा कस्तूरबा गांधी स्कूलों में रंग-रोगन के
लिए दस हजार की धनराशि मुहैया कराई जाएगी।
इस राशि से विद्यालयों का रंग
रोगन सीमेेंट से कराया जाएगा। प्राथमिक विद्यालय में पेंट से हरे रंग की और
जूनियर में लाल रंग की पट्टी डाली जाएगी, ताकि स्कूल अलग से नजर आएं।
इसके
अलावा स्कूल में टूट फूट आदि को भी ठीक कराया जाएगा। धनराशि का बजट जारी
होने से शिक्षा सत्र शुरू होने से पूर्व स्कूलों का रंग रोगन कराया जाएगा,
ताकि विद्यार्थियों को साफ सुथरा परिवेश मिल सके।