फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहयोग से जिले को बनाएंगे अपराध मुक्त

Fri, 27 Feb 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अपराध पर अंकुश लगाने में पुलिस जनता से सहयोग ले अपराध मुक्त बनाएं। अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। जुएं के अड्डाें, अवैध खनन और पर रोक लगाई जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं होगी।
विज्ञापन


एसपी उमेश सिंह ने पुलिस अफसरों और एसओ की बैठक की। कहा कि पुलिस जनता से सहयोग लेकर जिले को अपराध मुक्त बनाने का प्रयास करें। उन्होंने होली पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

कहा कि वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी की जाए, जुआं, सट्टा व खनन पर अंकुश लगाया जाए, हरे पेड़ों की कटान पर पूर्ण पाबंदी लगाई जाए, अवैध शराब व हरियाणा की शराब की बिक्री पर रोक लगाई जाए, गोकशी को हर हाल में रोका जाए।
विज्ञापन


समीक्षा के दौरान थाना मझिला की सीसीटीएनएस व्यवस्था सबसे खराब मिली। जिस पर उन्होंने दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर एएसपी पूर्वी बीसी दुबे, सभी सीओ व थाना प्रभारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें