फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ओवरलोड सीएनजी ऑटाे म्योरा मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलटा, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह कन्नौज मार्ग पर म्योरा मोड़ के पास ओवरलोड सीएनजी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में ऑटो सवार आठ लोग घायल हो गए। इनमें से चार की हालत गंभीर होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना के बाद चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

कन्नौज से बिलग्राम के बीच बड़ी संख्या में ऑटो चलते हैं। सवारियों से भरा एक ऑटो शनिवार सुबह बिलग्राम से कन्नौज जा रहा था। म्योरा मोड़ के पास ऑटो अचानक पलट गया। घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम ले जाया गया।
बिलग्राम नगर के मोहल्ला खतराना निवासी श्यामादेवी (75), प्रतिभा (29), कविता (55) और उद्योग केंद्र वाली गली निवासी अभय सिंह (17) के साथ ही कन्नौज के जैनपुर निवासी विनोद (38), कमलेश (45), बिलग्राम के खतराना निवासी पंकज त्रिपाठी (54) और नबीपुर निवासी आदित्य पटेल (23) घायल हुए हैं। सीएचसी से श्यामादेवी, प्रतिभा, कविता और अभय को मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर किया गया है। सीओ रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि मोड़ पर चालक ऑटो से नियंत्रण खो बैठा। इस कारण ऑटो पलटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें